भागलपुर, मार्च 30 -- स्थानीय बाजार के कारोबारी की पुत्री साक्षी कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में भागलपुर जिले में दसवां स्थान प्राप्त किया है। साक्षी ने 94.2 प्रतिशत और 471 अंक हासिल किया है। साक्षी कुमारी एम. एन. हाई स्कूल अंबा की छात्रा है। साक्षी ने बताया कि उनकी इच्छा आईएएस बनने की है। उन्होंने स्कूल के अलावा दो ट्यूशन टीचर और ऑनलाइन पढ़ाई की। माता-पिता का पढ़ाई में काफी सहयोग मिला। माता रिंकू देवी गृहिणी है और पिता अजीत कुमार गुप्ता कारोबार करते हैं। वे मूलतः हरपुर गांव की रहने वाली है, लेकिन शाहकुंड में पिता का कारोबार होने के कारण यहां भी रहना होता है। शिक्षक मो. खुर्शीद आलम का भी स्कूल में काफी सहयोग रहा। चार बहन और एक भाई में वह दूसरे स्थान पर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...