बगहा, मार्च 26 -- बगहा। रामनगर के नेपाली टोला से हत्या की नियत से गायब किये जाने के एक मामले में कोर्ट ने गवाहों पर वारंट जारी किया गया है। साक्षियो के कोर्ट में नहीं आने के कारण मामला लंबित है तथा पिछले छह माह से अभियुक्त जेल में बंद है। मामले की गंभीरतो को देखते हुए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेन्द्र मिश्र की कोर्ट ने साक्षियो पर वारंट जारी करते हुए 07 अप्रैल को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए अपर लोक अभियोजक जितेन्द्र भारती ने बताया कि रामनगर थाना क्षेत्र के नेपाली टोला निवासी आशा देवी ने अपने पति विजय कुमार सहनी की हत्या के नियत से गायब कर दिये जाने का एक एफआईआर दर्ज कराया था। जिसमें उसमें अशोक यादव को मुख्य अभियुक्त बनाया था। इस मामले में अभियुक्त अशेाक यादव 30 अक्टूबर 2025 से ही जेल में बंद...