पूर्णिया, मार्च 31 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि।अब पूर्णिया में साक्षियों को अदालत में गवाही देने से पहले डर या दबाव का सामना नहीं करना पड़ेगा। अभी तक कई मामलों में साक्षी अदालत के माहौल या आरोपी की मौजूदगी से घबराकर सही तरीके से बयान नहीं दे पाते थे। नए केंद्र के शुरू होने से अब साक्षी बिना किसी भय के अपनी बात रख सकेंगे। पूर्णिया सिविल कोर्ट में मंगलवार को वलनरेबुल विटनेस डिपोजिशन सेन्टर (संवेदनशील साक्षी बयान केंद्र) का शुभारंभ हो गया। इसका उद्घाटन पटना से मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू समेत अन्य न्यायमूर्तियों की मौजूदगी में वर्चुअल मोड में किया गया। इन केंद्रों का उपयोग केवल साक्षियों के बयान दर्ज करने के लिए किया जाएगा और वहां अन्य कोई न्यायिक या प्रशासनिक कार्य नहीं होगा। साक्षियों की सुरक्षा और मानसिक सहजता को ध्यान में रखते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.