नई दिल्ली, मई 17 -- वास्तु शास्त्र और ज्योतिष में गोमती चक्र को मां लक्ष्मी का साक्षात स्वरूप माना जाता है। यह एक दुर्लभ समुद्री खोल है, जो गोमती नदी में पाया जाता है। छोटे-छोटे घुमावदार आकार वाला यह चक्र सकारात्मक ऊर्जा का भंडार होता है। अगर घर या ऑफिस में सही तरीके से इसका उपयोग किया जाए, तो आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं, बुरी नजर का असर कम होता है और वास्तु दोष भी खत्म हो जाता है। आइए जानते हैं गोमती चक्र के 5 सबसे प्रभावी उपाय और इसके उपयोग के नियम।गोमती चक्र का महत्व गोमती चक्र को धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक मानकर पूजा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह चक्र घर में धन-धान्य की बरकत बढ़ाता है और नकारात्मक शक्तियों को दूर भगाता है। वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि जहां गोमती चक्र स्थापित होता है, वहां सकारात्मक ऊर्जा का प्रवा...