मुरादाबाद, अगस्त 17 -- इस्कॉन प्रचार समिति की शहनाई मंडप में चल रही श्रीमद् भागवत कथा कथा व्यास साक्षी गोपाल दास ने कहा श्रीमद् भागवत महापुराण साक्षात भगवान का ही स्वरूप है। वर्तमान में प्राणियों की सभी समस्याओं का निदान इसमें ही निहित है। कथा व्यास ने बताया कि गीता में अर्जुन ने भगवान से सवाल किया कि आपका श्रेष्ठ भक्त कौन है। भगवान ने कहा हे अर्जुन जो भक्त मुझमें एकाग्रता से मन लगाता है। मेरे भजन करता है। समर्पित भाव और श्रद्धा रखता है और मुझ सगुण रूप में परमेश्वर का मनन एवं स्मरण करता है। वही मुझे प्रिय है। इसका तात्पर्य है कि इस जन्म में निरंतर श्रद्धापूर्वक प्रभु का स्मरण करते रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि श्री कृष्ण ने अर्जुन को बताया मुझमें ध्यान लगाने वाले प्रेमी भक्तों को मैं शीघ्र मृत्युरूप संसार से उद्धार कर देता हूं। इसलिए हे अ...