हमीरपुर, फरवरी 27 -- हमीरपुर। ऊं हरिहर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुंडौरा में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 97 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए कुल 78 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के बाद चयन किया गया है। प्रतिभागी प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन कानपुर में 20, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस हमीरपुर में 21, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल प्रा.लि.लखनऊ में 08, पुखराज हेल्थ केयर प्रा.लि.लखनऊ में 09 एवं केजीबीएस इंडिया प्रा. लि.गुडगांव में 20 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर चयन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...