मऊ, अगस्त 18 -- मऊ, संवाददाता। उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष से अधिक आयु के निरक्षरों को शिक्षा की राह पर अग्रसर करने की कवायद जनपद में तेज हो गई है। इस वर्ष नव भारत साक्षरता मिशन के तहत शासन से 12000 निरक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य निर्धारित हुआ है। इसके सापेक्ष दस शिक्षा क्षेत्रों में 533 अधिक यानी 12533 निरक्षरों को चिन्हित किया गया है। इससे जनपद पूरे प्रदेश में पांचवें स्थान पर है। अब इनकी नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में कक्षाएं चलेगी। और सितंबर माह में परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा में पास होने पर उन्हें साक्षर मान लिया जाएगा। इससे न सिर्फ जिले की साक्षरता दर में इजाफा होगा बल्कि अशिक्षित व्यक्ति से अनपढ़ होने का कलंक भी मिटेगा。

परिषदीय स्कूलों की स्थिति जनपद में 1210 से अधिक परिषदीय स्कूलों का संचालन किया जाता है...