सासाराम, दिसम्बर 29 -- शिवसागर, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत असाक्षरों महिलाओं व पुरुषों को साक्षर बनाने का महाअभियान दो जनवरी से शुरू किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए बीईओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड में कुल 2602 असाक्षर हैं। जिन्हें अक्षर व शब्द पहचान में नहीं आती है। ऐसे में इन्हें साक्षर बनाने में शिक्षा सेवक, तालीमी मरकज, वालिन्टियरों की मदद ली जाएगी। कहा साक्षरता की कक्षाएं सभी प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय व आंगनबाडी केंद्रों पर संचालित की जाएगी। अभियान में कुल 232 केंद्र बनाये गये हैं,जिसमें शिक्षा सेवक, तालीमी मरकज के साथ आंगनवाड़ी सेविकाएं लगाई गई हैं। असाक्षर पुरुषों में 843 व महिलाओं में 1759 शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.