चंदौली, मार्च 11 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय महाविद्यालय की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने बुधवार को साक्षरता अभियान चलाकर ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने सेमरा कुसही गांव में घर-घर जाकर लोगों को शिक्षा का महत्व बताया और बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं ने गांव में जागरूकता रैली निकाल कर "सब पढ़ें-सब बढ़ें" का संदेश दिया। वहीं ग्रामीणों को निरक्षरता दूर करने के लिए प्रेरित किया गया। स्वयंसेवकों ने लोगों को बताया कि शिक्षा से ही समाज में जागरूकता और विकास संभव है। आयोजन के द्वितीय सत्र में महाविद्यालय सभागार में "साक्षरता अभियान" विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राच...