उरई, जनवरी 9 -- कालपी। उसरगांव में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ जिसमें ग्रामीणों को जमीन सम्बन्धी कानूनो के साथ अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा माह में दो बार क्षेत्रों में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाता है जिसके चलते शुक्रवार को तहसीलदार अभिनव तिवारी की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को दाखिल खारिज,‌वसीयत कानून के अलावा अन्य जमीन सम्बंधित जानकारी देकर उनका ज्ञान बर्धन किया तो शिविर में मौजूद पूर्ति निरीक्षक सुशील कुमार ने सरकार द्वारा चलाई जा रही खाद्यान्न वितरण योजना की जानकारी देकर कहाकि अगर राशन विक्रेता घटतौली करता है तो वह शिकायत कर सकते है वही मौके पर मौजूद कान...