लखीमपुरखीरी, मार्च 16 -- बम्हनपुर, संवाददाता। साक्षरता अभियान के तहत आयोजित परीक्षा में 40 निरक्षर लोगों ने भाग लेकर अपनी पढ़ने-लिखने की क्षमता का परीक्षण दिया। परीक्षा न्याय पंचायत केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई गई। संविलियन विद्यालय सकटूपुरवा में 18 तथा संविलियन विद्यालय बंगलहा कुटी में 22 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान व्यवस्थाएं दुरुस्त रहीं और परीक्षार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। परीक्षा के आयोजन में पंकज वर्मा, संजीव वर्मा, जगतंबा यादव, विवेक यादव, सतीश कुमार लोधी, मुन्नालाल, मुदित सक्सेना, संजय मिश्रा और राजीव पाण्डेय सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...