साक्षरता दिवस पर भाषण प्रतियोगिता
बोकारो, सितम्बर 9 -- बोकारो प्रतिनिधि। डॉ एस राधाकृष्णन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चिकिसिया में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में साक्षरता के महत्व के प्रति जागरूकता पैदा करने व आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल व सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने साक्षरता, शिक्षा से समाज का विकास, महिला शिक्षा, शिक्षा का अधिकार व सामाजिक जागरूकता में साक्षरता की भूमिका पर विचार रखे। प्रतियोगिता में बिपासा कुमारी ने प्रथम, इमाम सैन ने द्वितीय व धनन्जय गोराई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. शक्ति प्रकाश सिंह ने कहा कि साक्षरता व्यक्ति के जीवन में ज्ञान व जागरूकता का प्रकाश फैलाती है। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.