अयोध्या, मार्च 17 -- अयोध्या । साकेत महाविद्यालय में बुधवार को प्रातः 11:30 बजे भौतिक विज्ञान विभाग के स्मार्ट क्लासरूम में एनईपी -2020 और नैक : उच्च शिक्षा में परिवर्तनकारी सुधार और मूल्यांकन-प्रक्रिया विषय पर कालेज के आईक्यूएसी, हिंदी विभाग व पुराछात्र परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण परिचर्चा का आयोजन किया गया है। इस विचार-गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. सच्चिदानन्द शुक्ल कुलपति, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर, छत्तीसगढ़ अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. दानपति तिवारी प्राचार्य, साकेत करेंगे।महाविद्यालय प्रशासन ने समस्त प्राध्यापकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वह समय से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। यह जानकारी साकेत के आइक्य...