अयोध्या, अप्रैल 3 -- अयोध्या। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की ओर से साहबगंज में बैठक आयोजित की गई। इसमें साकेत महाविद्यालय के कर्मचारी संघ नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीरज पाठक को माला और अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने की और संचालन महानगर अध्यक्ष विकास चौरसिया ने किया। स्वागत करने वालों में महानगर अध्यक्ष विकास चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष तजिंदर सिंह निक्कू, चंदन दुबे, पंडित संतोष मिश्र, राजकुमार पंडित, बाल कृष्ण मिश्र, विकास गुप्त व अन्य शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...