अयोध्या, मार्च 16 -- अयोध्या, संवाददाता। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में साकेत महाविद्यालय के पास सोमवार को एक युवक का शव पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि साकेत कॉलेज के बगल एक युवक पेड़ की डाल से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही अयोध्या कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच की, जिसमें युवक की मौत हो चुकी थी।पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान मृतक की जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ। आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान अनिल कुमार पुत्र रोशन लाल, निवासी सेक्टर-22, फरीदाबाद (हरियाणा) के रूप में हुई। प्रभार...