उन्नाव, अप्रैल 3 -- उन्नाव। शहर के साकेतधाम में रामलीला कमेटी की ओर चार अप्रैल को रामोत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा। जिसमें सुंदरकांड, फूलों की होली सहित कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। रामलीला कमेटी संस्था के अध्यक्ष संजय राठी ने बताया कि कमेटी पिछले 153 वर्ष से निरंतर रामलीला कार्यक्रम आयोजित करती चली आ रही है। उसी कड़ी में रामोत्सव कार्यक्रम मनाने का निर्णय कमेटी की ओर से लिया गया है। बताया कि चार अप्रैल शनिवार को शाम छह बजे सुंदरकांड पाठ के साथ कार्यक्रम की शुरूआत होगी। इसके बाद गंगा आरती एवं फूलों की होली का आयोजन किया जाएगा। संगीतमय सुंदरकांड पंडित विनय तिवारी के सानिध्य में होगी। महामंत्री प्रेम सिंह सेंगर ने बताया कि कार्यक्रम के समापन के बाद महाप्रसाद व भंडारे की भी व्यवस्था की गई है। इस मौके पर संयोजक चंद्रप्रकाश अवस्थी, उमानिवास बाजपेई...