गोपालगंज, अप्रैल 14 -- ​गोपालगंज, त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव गोपालगंज की गलियों से निकले 21 वर्षीय साकिब हुसैन ने बड़े क्रिकेट मंच, आईपीएल के पर्दापण मैच में ही अपनी खेल प्रतिभा की चमक बिखेरी है। शहर के वार्ड नंबर 25 के दरगाह मोहल्ले के एक साधारण परिवार के साकिब हुसैन ने अपने शानदार प्रदर्शन से साबित किया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। यह सफलता केवल एक खिलाड़ी की जीत नहीं, बल्कि उन हजारों युवाओं के सपनों की जीत है जो अभावों में पलते हैं। साकिब ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से अपना पहला मैच खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के शक्तिशाली बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। यह भी पढ़ें- मैं IPL में तुमसे मिलूंगा.हार्दिक पांड्या ने प्रफुल्ल हिंगे से कब कही ये बात? SRH पेसर ने बताई खास गेंद उन्होंने अपने निर्धारित 4 ओवरों के कोटे में मा...