मेरठ, जून 26 -- साकिब मौत प्रकरण में पुलिस की जांच लगातार जा रही है। छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है, जिनमें से अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। शुक्रवार को साकिब के परिजन पुलिस से मिले। उन्होंने नामजद आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजने की मांग की। पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। बता दें कि मोहल्ला जोगियान निवासी साकिब पुत्र सैफुद्दीन ने दो दिन पूर्व नंगला आर्डर गांव के निकट खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। शाकिब के परिजनों ने मेरठ निवासी उसकी प्रेमिका सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- साकिब खुदकुशी प्रकरण: आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस से मिले परिजन आरोप था कि उसकी प्रेमिका ने कुछ दिन पूर्व मेरठ के ब्रह्मपुरी थाने...