मेरठ, सितम्बर 8 -- ब्लैकमेल कर दो लाख रुपये की मांग करने और रकम न देने पर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में युवक को फंसाने की धमकी देने के मामले में सरधना पुलिस ने वांछित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, ब्लैकमेलिंग और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के मुताबिक, बीती 25 जून को मोहल्ला जोहियान निवासी आदिल पुत्र सैफुद्दीन ने थाने में तहरीर दी थी, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि आरोपी अजीम और उसके परिवार के लोगों ने उसके भाई 22 वर्षीय साकिब को ब्लैकमेल करते हुए दो लाख रुपये की मांग की थी। रकम देने में असमर्थता जताने पर उसके खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी गई। आरोपियों की ओर से साकिब और उसके परिजनों पर लगातार पैसे देने का दबाव बनाया गया। इस संबंध में साकिब के खिलाफ ब्...