जमशेदपुर, जनवरी 20 -- साकची स्थित शीतला माता मंदिर में स्थापित मां काली एवं काशी विश्वनाथ स्फटिकेश्वर शिव के वार्षिकोत्सव पर 9 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत हुई। इस दौरान पूरे नौ दिनों तक श्री रूद्र चंडी महायज्ञ सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान कराए जाएंगे। पहले दिन सोमवार सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकाली गई। पीली साड़ी पहनी सैकड़ों महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुईं, जिनमें 275 महिलाओं ने कलश उठाया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर कोर्ट रोड और एमजीएम होते हुए स्वर्णरेखा घाट पहुंची, जहां महिलाओं ने कलश में जल भरा। इसके बाद विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर परिसर में कलश की स्थापना की गई। दोपहर 3 बजे से पंचांग पूजन, मंडप और वेदी निर्माण का कार्य हुआ। शाम 4 बजे से भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। हरिद्वार मठ के मठाधीश्वर, रामानुज संप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.