जमशेदपुर, जनवरी 1 -- साकची थाना अंतर्गत सागर होटल के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर शराब दुकान में जा घुसी। इस घटना में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया वहीं कार सवार चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया वहीं पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार सुबह चार बजे की बताई जा रही है। कार से शराब की बोतलें भी मिली है जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि सभी शराब के नशे में थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...