जमशेदपुर, सितम्बर 22 -- रामलीला मैदान साकची में रविवार शाम से रामलीला का शुभारंभ किया गया। पहले दिन गणेश वंदना और मंत्रोच्चार के साथ रामलीला की शुरुआत हुई। इसके बाद कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया। पहले दिन नारद मोह का मंचन किया गया। इसके पहले श्री राम केवल मिश्र समिति के कोषाध्यक्ष द्वारा पूजा की गई। उसके बाद कलाकारों द्वारा नारद जी की कथा आरंभ किया गया, जिसमें नारद जी को अहंकार हो जाता है कि मैंने इंद्रियों को जीत लिया है, तब भगवान विष्णु ने उनके इस दंभ को तोड़ने के लिए एक सुंदर शहर और एक सुंदर कन्या की रचना की, जिसे देखकर नारद जी मोहित हो गए। इसके बाद उन्होंने भगवान विष्णु से उनके रूप की मांग की, ताकि वे विश्व मोहिनी से शादी कर सकें। भगवान ने उन्हें बंदर का रूप दे दिया। उन्होंने भगवान विष्णु को शाप दिया कि जिस तरह मैं पत्नी का वियोग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.