साकची में रंगदारी का विरोध करने पर चाकूबाजी, दो घायल
जमशेदपुर, जून 30 -- साकची टैंक रोड स्थित कलकतिया होटल के पास सोमवार दोपहर रंगदारी का विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू मारकर दो लोगों को घायल कर दिया। घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में मो. एजाज और तेजू शामिल हैं। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, आरोपी मौके पर बुलेट छोड़कर भाग गया, जिसे पुलिस जब्त कर साथ थाना ले गई। प्रत्यक्षदर्शी मो. गुड्डू ने बताया कि लंगड़ा आजाद का बेटा हनी उसकी दुकान पर आया और गुटखा मांगने लगा। उसने हनी को गुटखा दिया। इसके बाद वह दस हजार रंगदारी की मांग करने लगा। उसे 500 रुपये भी दिए। रंगदारी का विरोध करने पर हन्नी ने चाकू निकाल लिया। पास ही मौजूद एजाज और तेजू ने जब विरोध किया तो हनी ने दोनों पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.