जमशेदपुर, मार्च 22 -- फोटो: सरफराज - 6 दिवसीय होगा रामनवमी महोत्सव- 23 से 28 मार्च तक चलेगा उत्सवजमशेदपुर, संवाददाता।बाल मंदिर अखाड़ा, साकची का 51वां विराट रामनवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 1976 में स्थापित बाल मंदिर इस वर्ष सनातन गौरव के 51 वर्ष पूरे कर रहा है। कमेटी के मुख्य संरक्षक सुमन अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि इस वर्ष 6 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साकची झंडा चौक में भव्य राम दरबार और काल्पनिक मंदिर बनाए जा रहे हैं। भव्य राम लल्ला की प्रतिमा का दर्शन शहर की जनता कर सकेगी। सोमवार 23 मार्च को संध्या 6 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ से महोत्सव की शुरुआत होगी। 24 मार्च को संध्या 6 बजे रामनवमी महोत्सव का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे। इस अवसर पर हिन्दू समाज की विभिन्न सामाजिक संस्था...