जमशेदपुर, जनवरी 28 -- जमशेदपुर। श्री श्री साकची शिव मंदिर एवं श्री श्याम परिवार का 37वॉं श्री श्री श्याम महोत्सव आगामी 29 जनवरी गुरूवार को धूमधाम से मनाया जायेगा। इस साल निशान यात्रा में विशेष आकर्षण 75 लोगों द्वारा नासिक ढोल के साथ गाजे बाजे का प्रदर्शन रहेगा, जिसमें महिलाएं भी शामिल रहेगी। इसकी सभी तैयारियां जोर-शोर से अंतिम चरण पर चल रही हैं।महिलाओं द्वारा ही 1500 बाबा श्याम का निशान मोर पंख से सजाया गया। इस संबंध में श्याम परिवार के संरक्षक उमेश शाह एवं अध्यक्ष गिरधारी लाल खेमका ने बताया कि 29 जनवरी गुरूवार को बाबा के दरबार में भजनों की अमृत वर्षा करने के लिए प्रसिद्ध भजन गायक कोलकाता से संजु शर्मा और विवेक शर्मा शहर आ रहे हैं। साथ ही स्थानीय भजन गायक महावीर अग्रवाल भी बाबा के दरबार में हाजरी लगायेंगें। बाबा का अखंड ज्योत रात्रि 8.30 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.