जमशेदपुर, जनवरी 3 -- गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी के 359वें प्रकाश पर्व को समर्पित 4 जनवरी को निकलने वाले नगर कीर्तन के स्वागत की तैयारियां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची ने पूरी कर ली है। नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी साहिब के साथ शहर की सड़कों पर भक्ति रस बिखेरते हुए निकलेगा और इसका समापन साकची गुरुद्वारा साहिब में भव्य स्वागत के साथ होगा। शुक्रवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अनौपचारिक बैठक प्रधान सरदार निशान सिंह की अगुवाई में हुई। इसमें सरदार परमजीत सिंह काले, अजायब सिंह बरियार, जसबीर सिंह गांधी, सतबीर सिंह गोल्डू, सन्नी सिंह बरियार, सुखविंदर सिंह निक्कू, सतपाल सिंह राजू, बलबीर सिंह, अमरपाल सिंह, मनोहर सिंह मित्ते तथा जयमल सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया और तैयारियों का जायजा लिया। प्रधान सरदार निशान सिंह ने संगत से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.