जमशेदपुर, मार्च 7 -- फ्लैग- गुरुद्वारा के पीछे स्थित पार्किंग क्षेत्र में शनिवार दोपहर 12.30 बजे की घटनाक्रासर-झाड़ियों में जली सिगरेट से आग लगने की आशंका, कुछ देर में ही फैली- दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे में आग पर पाया काबूजमशेदपुर, संवाददाता।साकची गुरुद्वारा के पीछे शनिवार को अचानक आग लगने पांच बाइक और कई साइकिलें जलकर खाक हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, तब तक कई बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना दोपहर 12.30 बजे की है।जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारा के पीछे स्थित पार्किंग क्षेत्र में टाटा स्टील के ठेका कर्मचारी अपनी बाइक खड़ी कर कंपनी में काम करने गए थे। इसी दौरान पास की बस्ती में कचर...