जमशेदपुर, मई 3 -- साकची स्थित कब्रिस्तान के पास क्वार्टर नंबर एच6/98 के किचन में रविवार दोपहर गैस लीकेज से आग लग गई। आग की लपटों ने धीरे धीरे पूरे घर को अपने कब्जे में लेना शुरू कर दिया। घर में मौजूद सकरिन बानो और उनकी सास एम जहान जान बचाकर पड़ोसी के पास भागे। घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना पाकर झारखंड अग्निशमन विभाग से एक और टाटा स्टील से एक दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास में लग गई। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एम जहान ने बताया कि उन्होंने गैस पर खाना चढ़ाया और बहु को देखने को कहा। बहु खाना बना रही थीं इतने में ही गैस सिलेंडर से आग निकलने लगी। आग निकलता देख बहु भागते हुए आई। इसके बाद घर के सभी लोग बाहर की ओर भागे। आग से किचन के अलावा घर में रखा अलमीरा और फ्रिज भी जलकर खाक हो गया। वही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.