जमशेदपुर, दिसम्बर 17 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर अक्षेस प्रशासन ने साकची मनोकामना मंदिर एवं काशीडीह क्षेत्र में आवारा पशुओं पर नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान दो आवारा सांडों को सुरक्षित रूप से पकड़ा गया। पकड़े गए सांडों को टाटानगर गौशाला भेज दिया गया, जहां उनकी देखभाल की व्यवस्था की गई है। यह कार्रवाई बाजार क्षेत्र में यातायात बाधा, दुर्घटनाओं की आशंका और आमजन को हो रही परेशानी को देखते हुए की गई। उप नगर आयुक्त ने बताया कि शहर में आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी समस्या की सूचना नगर निगम को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.