साऊदी अरब से फोन पर दिया तीन तलाक
हापुड़, सितम्बर 14 -- दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया। देवर पर अश्लीलता करने का आरोप लगाया गया। इतना ही नहीं पति ने साऊदी अरब से फोन पर तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेरठ जनपद के मुंडाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 23 जुलाई 2019 को उसका निकाह थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम सलाई निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी में परिजन ने अपनी हैसियत से अधिक करीब 10 लाख रूपये खर्च किए थे। लेकिन पति समेत ससुला पक्ष के लोग शादी में दिया गया सामान से खुश नहीं थी। आरोपियों ने अतिरिक्त दहेज में कार व पांच लाख रूपये की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.