नई दिल्ली, अगस्त 9 -- बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी फिल्म रामायण को लेकर तारीफें बटोर रहे हैं। हाल में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। फिल्म में रणबीर को राम और यश को रावण के किरदार में देखा जाएगा। दुनियाभर में एक्टर अपने इन किरदारों की वजह से तारीफें पा रहे हैं। अब साउथ सुपरस्टार नागार्जुन ने भी एक्टर्स को अपना फेवरेट बताया। उन्होंने हाल में कहा कि वो फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। दोनों एक्टर्स के लिए उन्होंने अपना प्यार भी जाहिर किया है।नागार्जुन ने की रणबीर और यश की तारीफ वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत में नागार्जुन ने रामायण पार्ट 1 के ट्रेलर के बारे में बात की। उन्होंने कहा 'ट्रेलर बहुत शानदार था। मुझे रणबीर और यश बहुत पसंद है'। नागार्जुन का ये रिएक्शन उस वक्त आया है जब फिल्म की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। ये एक पैनइंडिया फिल्म ह...