साउथ में खूब बरसा पानी, अचानक जारी हुआ यलो अलर्ट
कानपुर, सितम्बर 17 -- कानपुर। अल नीनो के प्रभावी हो जाने से देशभर में बारिश सिमट गई है लेकिन गुरुवार को आईएमडी को अचानक यूपी के लिए यलो अलर्ट जारी करना पड़ा। शहर के कई क्षेत्रों में फिर बारिश हुई। एयरफोर्स वेदर स्टेशन पर 29 मिमी बारिश दर्ज हुई जबकि चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) में शून्य रिकॉर्ड हुई। आईएमडी के अनुसार, आगे 24 सितंबर तक बारिश की संभावना नहीं है। मानसून वापसी के बन रहे सिस्टम के बीच बादलों की आवाजाही और हवा की दिशा विशेषज्ञों को बेचैन किए हुए हैं। एक तरह अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र से बादल वाया एमपी में आकर खूब बरसने लगे हैं वहीं इसे रोकने के लिए उत्तर पश्चिमी हवाएं भी गति पकड़े हैं। आईएमडी को गुरुवार दोपहर यूपी के 70 फीसदी हिस्से के लिए बारिश का अलर्ट जारी करना पड़ा। यह भी पढ़ें- UP Rain:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.