प्रयागराज, जून 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के बीचोंबीच स्थित साउथ मलाका के एक मकान में चार लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई। मंगलवार दोपहर घर के भीतर से उठ रही तेज दुर्गंध ने इस खौफनाक हत्याकांड की जानकारी हुई। कोतवाली पुलिस ने ताला तोड़कर मकान के अंदर प्रवेश किया तो पहली मंजिल पर बुजुर्ग दंपती और उनकी बेटी की लाशें मिलीं, जबकि भूतल की एक दुकान के अंदर से युवक का शव बरामद हुआ। युवक का चेहरा केमिकल से बुरी तरह जलाकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी। आशंका जताई गई कि युवक मृतक दंपती का बड़ा बेटा हो सकता है। यह भी पढ़ें- प्रयागराज में घर में मिली पिता और बेटी की लाश, दो-तीन दिन पहले मौत की आशंकाहत्या का विवरण रेलवे डॉट पुल के सामने साउथ मलाका चौराहा स्थित दो मंजिला मकान में 70 वर्षीय वीरेंद्र कुमार वैश्य अपनी पत्नी 65 वर्षीय अनीता, 40 ...