रांची, अप्रैल 15 -- बुंडू, संवाददाता। पांच परगना स्थित साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 10वीं के परिणाम में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष हर्ष जायसवाल ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। हर्ष के अलावा नयन गुप्ता (91.2%), अमन प्रजापति (90.8%), अमन कुशवाहा (90%) और अनु क्लोरेन्स मुंडा (90%) ने भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। हर्ष जायसवाल ने अपनी सफलता का श्रेय माता रेखा देवी, पिता जयप्रकाश जायसवाल, अपनी बहन, शिक्षकों और मित्रों को दिया। यह भी पढ़ें- MP Board 12th Toppers List 2026: खुशी राय और चांदनी ने मारी बाजी, देखें आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के टॉपर्स की पूरी लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.