कानपुर, अप्रैल 6 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता किदवई नगर स्थित कानपुर साउथ मैदान में चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में साउथ जिमखाना ने सोनेट क्लब को 32 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ जिमखाना ने 37 ओवर में 156 रन बनाए। टीम की ओर से दिव्यांशु प्रताप ने 36 रन, दिव्यांशु साहू ने 19 रन बनाए। गेंदबाजी में अनुज श्रीवास्तव ने 26 रन देकर छह खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। जवाब में खेलने उतरी सोनेट क्लब की टीम 34.5 ओवर में 124 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से सार्थक अग्रवाल ने 30 रन, अव्यक्त पांडे ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में राहुल यादव ने तीन, अभिनव यादव व दिव्यांशु प्रताप ने दो-दो विकेट लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...