कानपुर, मई 8 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता नेशनल यूथ क्लब की ओर से आयोजित प्रथम केवला देवी स्मारक टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में साउथ जिमखाना ने खेरापति एथलेटिक्स को 61 रन से और दूसरे मैच में राइडर्स क्लब ने स्पार्क क्लब को सात विकेट से हराया। राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर हुए मैच में साउथ जिमखाना ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 227 रन बनाए। टीम की ओर से अभिनव यादव ने 88 रन और राहुल यादव ने 68 रन बनाए। गेंदबाजी में लव पांडे और विराट सिंह को एक-एक सफलता मिली। जवाब में खेलने उतरी खेरापति एथलेटिक्स की टीम 19.5 ओवर में 166 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आर्यन सक्सेना ने 46 रन, रितिक तिवारी ने 26 रन बनाए। तीन विकेट लेने वाले अभिनव यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरे मैच में स्पार्क क्लब की टीम 14.1 ओवर में 79 रन...