चंदौली, अप्रैल 16 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के हमीदपुर गांव के विनायक पटेल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गांव निवासी मजदूर बालकिशुन पटेल के पुत्र विनायक पटेल ने जयपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में साउथ कोरिया के खिलाड़ी को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया। यह प्रतियोगिता 10, 11 और 12 अप्रैल को जयपुर में आयोजित हुई, जिसमें देश-विदेश के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बिनायक पटेल ने साउथ कोरिया के खिलाड़ी को पराजित कर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसे प्रशिक्षण और प्रतियोगिता में भाग लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- ईटानगर में चमकी बिहार की बेटी, जीता पदक ऐसे में गांव के ही सम...