मिर्जापुर, सितम्बर 25 -- मिर्जापुर, संवाददाता। बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में विश्व पर्यटन दिवस समारोह का आयोजन शुक्रवार से होगा। पर्यटन प्रबंधन विभाग की तरफ से आयोजित कार्यक्रम का थीम "डिजिटल एजेंडा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से पर्यटन को नया रूप देना" पर आधारित है। विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों ने पर्यटन के मानचित्र को उकेरा।परिसर के आचार्य प्रभारी प्रो. बीएमएन कुमार और दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. आरएस मिश्रा के संयोजन में आयोजन चल रहा है। समारोह के पहले दिन 25 सितंबर को, विद्यार्थियों के लिए कई तरह की रचनात्मक और शैक्षणिक प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें पोस्टर मेकिंग, रंगोली, ऑन-द-स्पॉट निबंध लेखन, स्पॉट फोटोग्राफी और प्रेजेंटेशन प्रतियोगितायें जैसे कार्यक्रम प्रशासनिक भवन, राजीव गांधी दक्...