नई दिल्ली, मार्च 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस क्षेत्र में गैस सिलेंडर मिलने में हो रही परेशानी और आसपास खाने-पीने की बढ़ती कीमतों के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन डीयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रौनक खत्री के नेतृत्व में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने साउथ कैंपस इलाके में एकत्र होकर गैस सिलेंडर न मिलने की बात कहते हुए नाराजगी जताई। छात्रों का कहना था कि सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण आसपास के ढाबों और भोजनालयों में खाने-पीने की कीमतें बढ़ा दी गई हैं, जिससे छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। छात्रों ने आरोप लगाया कि कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर पर्चे लगाकर सूचना दी है कि सिलेंडर महंगा होने के कारण खाने की कीमतें बढ़ाई गई हैं। प्रदर्शन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.