नई दिल्ली, फरवरी 5 -- साउथ की एक क्राइम-पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है। आईएमडीबी पर इस फिल्म को 8.2 और रोटन टोमैटोज ने इसे 100% रेटिंग दी है। साल 2023 में आई इस फिल्म की कहानी सिर्फ क्राइम इन्वेस्टिगेशन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सत्ता और पुलिस की बर्बरता के साथ ही आम आदमी के संघर्ष की एक तस्वीर भी पेश की गई है। आइए आपको इस फिल्म का नाम बताते हैं।फिल्म का नाम और कहानी फिल्म का नाम 'विदुथलाई: पार्ट 1' है। इसकी कहानी 1980 के दशक में सेट है। कहानी कुमारेशन (सूरी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी पुलिस विभाग में बतौर 'ड्राइवर' भर्ती हुई है। कुमारेशन एक ईमानदार और सीधा-साधा ड्राइवर होता है, जो पुलिस की वर्दी का सम्मान करता है। वहीं दूसरी ओर एक अलगाववादी संगठन 'पीपुल्स आर्मी' और उसका रहस्यमयी नेता पेरुमल 'वाथियार' (विजय सेतुपति) होते हैं। सरकार और...