मेरठ, मई 11 -- तालकटोरा इंडोर स्टेडियम दिल्ली में आयोजित साउथ एशिया कराटे प्रतियोगिता में भगवती कालेज ऑफ लॉ सिवाया की छात्रा आरती ने गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। छात्रा के मेडल जीतने पर कॉलेज प्रशासन ने शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी विद्यार्थियों को मेरठ जिलाधिकारी डॉ. बीके सिंह ने ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कराटे में गोल्ड मेडल जीतने पर भगवती कॉलेज प्रबंधन ने हर्ष व्यक्त किया। प्रबंधन समिति सदस्य संयम बंसल और ध्रुव रस्तोगी, निदेशक डॉ. दीपक पिपलानी और प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार अग्रवाल ने गोल्ड मेडल विजेता छात्रा को सम्मानित करते हुए बधाई देते हुए महाविद्यालय स्तर पर विशेष छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। यह भी पढ़ें- साउथ एशिया कराटे प्रतियोगिता में आरती ने गोल्ड जीतकर लहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.