बेगुसराय, दिसम्बर 25 -- बीहट,निज संवाददाता। बेगूसराय बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव बीहट निवासी विकास कुमार साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैम्पियनशिप में बतौर रेफरी भाग लेंगे। 27 से 29 दिसंबर तक पटना के बी. एन. क्लब रामनगरी आशियाना में होने वाले साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैम्पियनशिप में बतौर तकनीकी अधिकारी भाग लेंगे। विकास कुमार ने बताया कि भारत की चार सदस्यीय तकनीकी टीम में उनका चयन हुआ है। भारत की मेजबानी में होने वाले साउथ एशियन महिला-पुरूष बॉल बैडमिंटन चैम्पियनशिप में नेपाल, भूटान, श्रीलंका की टीम भाग लेगी। जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव विकास कुमार को अंतर्राष्ट्रीय मैचों के संचालन की जिम्मेदारी मिलने पर खेलप्रेमियों तथा जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए कहा कि बेगूसराय खेल के क्षेत्र में लगातार गौरव गाथा लिखने का काम कर रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.