नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- साउथ सिनेमा के एक्टर, सिंगर और फिल्ममेकर विजय एंटनी की फिल्म अप्पा कुट्टी आज यानी 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म के एक इवेंट पर विजय की पत्नी ने एक ऐसी बात बताई जो शायद किसी को भी इमोशनल कर जाए। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी के निधन के बाद ही विजय ने जूते-चप्पलों का त्याग कर दिया था। विजय की बेटी मीरा ने 16 साल की उम्र में आखिरी सांस ली थी।दिवंगत बेटी के गम से अभी तक नहीं उभरे हैं विजय विजय एंटनी, उनकी पत्नी फातिमा और उनकी छोटी बेटी लारा अप्पा कुट्टी के एक इवेंट में शामिल हुए। इस इवेंट में फातिमा ने बताया कि कैसे उनकी बड़ी बेटी मीरा की मौत के बाद विजय उसकी छोटी-छोटी चीजों को अपने करीब रखते हैं।बेटी के निधन के बाद विजय ने किया जूते-चप्पल का त्याग फातिमा ने बताया कि मीरा के निधन के बाद से ही विजय ने ...