नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। मेजबान साउथ अफ्रीका ने गुरुवार को पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के परखच्चे उड़ाते हुए 67 रनों से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलियाई टीम 52 गेंद पहले ही ढेर हो गई। साउथ अफ्रीका ने डरबन के मैदान पर 298 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 41.2 ओवर में 230 रन जुटाए। साउथ अफ्रीका की ओर से स्पिनर केशव महाराज ने चार विकेट चटकाए। ब्योर्न फोर्टुइन और कॉर्बिन बॉश ने दो-दो जबकि मार्को यान्सेन और गेराल्ड कोएत्जी ने एक-एक शिकार किया। ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर लगातार चौथी वनडे में हार का सामना करना पड़ा है। साउथ अफ्रीका ने इससे पहले घर पर तीन वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 100 प्लस रन से शिकस्त दी।मि...