जोहानिसबर्ग, अप्रैल 23 -- साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम ने टीम इंडिया को 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में बुरी तरह हराया। इस तरह सीरीज पर भी साउथ अफ्रीका की टीम ने कब्जा कर लिया, क्योंकि पहले तीनों मैचों में मेजबान टीम को जीत मिली है। कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने 53 गेंदों में 115 रनों की आतिशी पारी खेली। उन्होंने पहले विकेट के लिए सुने लुस (42 गेंदों में नाबाद 64 रन) के साथ 92 गेंदों में 183 रन की साझेदारी भी की। इसी के बूते दक्षिण अफ्रीका ने पांच मैचों की महिला टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 21 गेंद शेष रहते नौ विकेट से जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। भारत ने कप्तान हरमनप्रीत कौर (66) और सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (64) के अर्धशतकों तथा दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 73 रन की साझेदारी की बदौलत चार विकेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.