नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को फाइनल में 48 रनों से हराकर ट्राई सीरीज जीती। नामीबिया में हुई इस सीरीज की शुरुआत साउथ अफ्रीका के लिए अच्छी नहीं रही थी। पहले ही मैच में उन्हें मेजबान नामीबिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हलांकि इसके बाद उन्होंने जोरदार कमबैक किया और फाइनल समेत लगातार चार मुकाबले जीतकर इस सीरीज पर कब्जा जमाया। साउथ अफ्रीका के लिए इस जीत के हीरो जॉर्डन हरमन और डेवाल्ड ब्रेविस बने। हरमन ने फाइनल में शानदार फिफ्टी जड़ते हुए टीम के लिए अहम पारी खेली वह प्लेयर ऑफ द मैच बने। वहीं ब्रेविस पूरी सीरीज में तबाही मचाते रहे और उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला। यह भी पढ़ें- 44/5 था श्रीलंका, कैसे बांग्लादेश के मुंह से छीनी जीत? हर्षिता ने किया कमालसाउथ अफ्रीका ने बनाए 205 रन ...