नई दिल्ली, मार्च 1 -- जिम्बाब्वे के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने रविवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम मे 43 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली। उन्होंने आठ चौके और चार छक्के जमाए। रजा ने गेंदबाजी करते हुए चार ओवर के स्पेल में 29 रन देकर तीन विकेट चटकाए। उन्होंने कप्तान एडेन मार्करम (4), क्विंटन डिकॉक (0) और डेवाल्ड ब्रेविस (42) का शिकार किया। साउथ अफ्रीका ने भले ही पांच विकेट से मैच जीता लेकिन रजा दिल जीतने में कायमाब रहे। साउथ अफ्रीका के 11 खिलाड़ियों में से किसी को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड नहीं मिला। यह अवॉर्ड रजा को नसीब हुआ। जिम्बाब्वे ने 153/7 का स्कोर खड़ा किया था। साउथ अफ्रीका ने 17.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए।टी20...