साउंड बॉक्स गिरने से किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
छपरा, जून 19 -- दिघवारा, नि.सं। सीमावर्ती दरियापुर थाना क्षेत्र के पट्टी पुल स्थित सुमेरपट्टी गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमेरपट्टी निवासी रामजी सहनी के पुत्र मोहित कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामजी सहनी साउंड सिस्टम का व्यवसाय करते हैं। शुक्रवार को वे किसी कार्यक्रम से साउंड बॉक्स लाकर अपने घर के दरवाजे पर रखे थे। इस दौरान मोहित घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते अचानक भारी साउंड बॉक्स उसके ऊपर गिर पड़ा जिससे वह उसके नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए दरियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मोहित की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.