सुल्तानपुर, मई 22 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के साई की तकिया नई बाजार में गुरुवार रात तेज आवाज में साउंड बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। नई बाजार निवासी निरहूं छत पर तेज आवाज में साउंड बजा रहे थे। पड़ोसी महेश पांडे ने देर रात अधिक आवाज होने बंद करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान महेश पांडे के सिर में चोट लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने एक पक्ष से महेश पांडे तथा दूसरे पक्ष से दो लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...