भागलपुर, अप्रैल 9 -- भागलपुर। जिला साउंड एसोसिएशन संघ की ओर से बुधवार को तातारपुर स्थित एक विवाह भवन में सचिव अमित गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में साउंड व्यवसाय से जुड़े लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा और उन पर विस्तार से चर्चाएं की। सचिव अमित गुप्ता ने बताया कि वे प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए रात 10 बजे तक ही साउंड बजाते हैं। बावजूद इन दिनों डीजे गाड़ियों को मॉडिफाई के नाम पर जुर्माना लगाया जा रहा है। कई बार साउंड सिस्टम जब्त कर थाना ले जाया जाता है और केस भी दर्ज कर दिया जाता है, जिससे हमारे रोजगार पर संकट आ रहा है। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं को लेकर संगठन जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर समाधान की मांग करेंगे। मौके पर अध्यक्ष नंदकिशोर हरि, दयानंद भारती, रत्नाकर झा, विजय लहेरी, सोनू आदि मौजूद थे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.